शिबराज प्रधान।
जीवनाञ्चल मे सजनी सुर सर्वोपरि अक्षय रहे ।
मानसिक वैभवताके भाव सञ्चयन अक्षय रहे.।
उबड खाबड़ जिन्दगी के ये लम्बी यात्रा मे
उतार चढ़ावकी झंझावत भरी कठिन राहोंमे।
सौ-सौ करगुजरियां झेलना पडे सर्वदा
फिर भी शूरता-शौर्यता अक्षय रहे सर्वदा।
दर बदर भटक भी जाये मञ्जिल से
दम पस्त हो,फिर भी अकेलेके भरोसे पे।
मस्त आगे कदम बढ़ाये ही चलते रहे
जेद्दोजेहादकी स्वर स्फूर्त व अक्षय रहे।
ऊँची लक्ष्यकी उड़ान व प्राप्तिकी चाहत
आदर्शमय जीवन धरोहरकी ठोस सत ।
महानताके जीवन शैली सर्वदा आप्लावित रहे
जीवन सर्गमे सर्वदा सौम्य स्वर
अक्षय रहे ।
खोज बरदानकी,तपस्या हो बढे कठिन
चुनौतियां राहों मे खढे मिले प्रतिदिन
निराशाकी घड़ियां,घटाटोप छायी रहे
फिर भी अन्तर आलोक सर्वदा प्रदीप्त रहे ।
How useful was this post?
Click on a star to rate it!
Average rating 0 / 5. Vote count: 0
No votes so far! Be the first to rate this post.